पुलिस ने पंजाब कांग्रेस विधायकों, कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने किसानों के दिल्ली जाने पर रोक लगाने के विरोध में हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे पंजाब कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरियाणा पुलिस ने बुधवार रात को पंजाब के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, वीरेंद्र सिंह ढिल्लों, समित सिंह, खुशबाज़ जट्टां, लखविंदर सिंह, बीर चहल, हरमन सेखों, सिकंदर बूरा, सचिन नैन, उदयवीर ढिल्लों, उर्जित सिंह, अंगद सिंह, संजीव शर्मा, डॉ. करनैल सिंह और अन्य को गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस के अनुसार, पंजाब कांग्रेस विधायक और अन्य नेता किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के विरोध में हरियाणा के मुख्यमंत्री के घर का घेराव करने जा रहे थे।

उनके हाथों में झंडे थे और वे नारे लगा रहे थे। एएसआई प्रवीण कुमार ने देखा कि वे लोग झंडे लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे हैं। उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विधायक सड़क पर आ गए। इससे आम नागरिकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हरियाणा पुलिस के जवानों ने कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंच गए। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें