अयोध्या धाम के लिए निषाद रथ नि: शुल्क बस यात्रा शुभारंभ: अभिषेक सिंह | #NayaSaveraNetwork

अयोध्या धाम के लिए निषाद रथ नि: शुल्क बस यात्रा शुभारंभ: अभिषेक सिंह  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में आज एक अलग ही नज़ारा श्रीराम भक्तो में देखने को मिला। आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा जौनपुर निषाद रथ बस का शुभारंभ बुधवार की सुबह 7 बजे किया गया। शीतला चौकियां धाम बड़ागर चौराहे पर अयोध्या धाम की ओर प्रस्थान के लिए खड़ी पांचो बसों को फूलो से सजाया गया। यात्रा शुरू होने से पूर्व  भगवा ध्वज लिए श्रीराम भक्तो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसमे जनपद के सर्व धर्म प्रेमीजन मौजूद रहे। जय श्री राम  का नारे लगाते हुए सर्व धर्म के लोग रामलला के दर्शन के लिए उत्साहित दिखे। जनपद में आज निषाध रथ निःशुल्क बस सेवा प्रारंभ कर गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला  एकसाथ सभी धर्मो के लोग  उपस्थित होकर जय जय श्री राम के नारों के जयघोष पुस्प वर्षा कर रामभक्तो का स्वागत किया।

आईएएस अभिषेक सिंह ने  हाथ में भगवा ध्वज फहराते हुए बारी बारी से बसों पर सवार श्रीराम भक्तो का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। आईएएस अभिषेक सिंह ने बताया की जनपद के सर्व धर्म प्रेमी भाई बन्धुओ को साथ लेकर अयोध्या धाम दर्शन कराना ही हमारा उद्देश्य है।सभी लोग अयोध्या धाम जाए प्रभु श्री राम के नव निर्मित राम जन्मभूमि भूमि मन्दिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन करें।मानव जीवन में श्रीराम जी की कृपा से रामभक्तो के लिए सेवा का मौका मिला है। 

जिस प्रकार भक्त केवट ने श्रीराम को अपनी नाव में बैठाकर गंगा पार कराया था। उसी प्रकार  जगत के पालनहारी श्रीराम प्रभु के निजधाम अयोध्या धाम दर्शन के लिए निषाद रथ बस सेवा के माध्यम से श्रीराम भक्तो को दर्शन पूजन कराकर उन्हें पुनः चौकियां धाम पहुंचने की सेवा का मौका मिला है। यात्रा प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शुरू होगी 10 बजे  अयोध्या धाम पहुंचेगी वापसी साय 7 बजे अयोध्या धाम से निकलेगी रात्रि 10 बजे चौकियां धाम पहुंचेगी। फेस बुक, मीडिया, सामाचार पत्र,में प्रकाशित  लिंक के माध्यम से लोग अपने निर्धारित दिन का चयन कर सीट बुक कर रहे हैं।यह यात्रा 7 फरवरी  से 7 मार्च तक रहेगी। इस मौके पर उपस्थित वैभव सिंह, वेंकटेस् सिंह, अंकित्य सिंह करन सिंह, किशन चतुर्वेदी, शिवम उपाध्याय, योगेश सिंह, अशीष माली, राधेश्याम सिंह, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ