जौनपुर: विधवा के आरोप पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला के साथ एक युवक के द्वारा उसे रास्ते में रोक जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी साड़ी खींच अश्लील हरकत की गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुराचार व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है। उक्त गांव निवासी 35 वर्षीया विधवा का आरोप है कि शेरापट्टी गांव निवासी रवी यादव अक्सर उसकी मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते रहते हैं। विरोध के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आरोप है कि वह अपनी स्कूटी से गत सोमवार की साम लगभग 7 बजे पटैला बाजार से वापस घर आ रही थी। सेवर्इं नाले के पुल के पास सुनसान स्थल पर पहले से घात लगाए बैठे रवी यादव स्कूटी के सामने खड़ा हो गया। स्कूटी रोकते ही वह साड़ी खींचने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |