मुंबई: याद किए गए पूर्व महापौर स्व. आर.आर. सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्त मेडिकल कैंप व शस्त्र क्रिया निदान शिविर
मुंबई। मुंबई के पूर्व महापौर स्व. आर.आर. सिंह की पुण्यतिथि को लेकर आर.आर. एजुकेशनल ट्रस्ट व मुलुंड सिटीजन चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त मेडिकल कैंप व मुफ्त शस्त्र क्रिया निदान एवं मुफ्त शस्त्र क्रिया शिविर का आयोजन मातोश्री आर.आर. एजुकेशनल ट्रस्ट सभागृह, म्हाडा, मुलुंड पूर्व पर किया गया था। इस मेडिकल कैंप का उद्घाटन मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड़ के शुभहस्तों किया गया। सम्मानित अतिथि के रूप में बी.के.तिवारी, गोविंद सिंह, डॉ. बाबुलालसिंह (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), बलवंत सिंह, शंभु सिंह पटेल (समाज सेवक द्वय वाराणसी), प्रसन्ना ताठरे (व्यवसायी), माधुरी बेलोसे (पीआरओ. मातोश्री गंगूबाई शिंदे हॉस्पिटल, श्रीनगर, ठाणे) उपस्थित रहे। इनका स्वागत डॉ. आर.आर. सिंह ने शाल व पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया। इस मेडिकल कैंप में 750 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भरत सोनी, राजेश इंगले, डॉ. सचिन सिंह, डॉ. आर.एम. पाल, मधुकर म्हात्रे, डॉ.अमर बहादुर पटेल, संतोष सोनावणे, कैलाश पाटील, उमेश वाणी, रविन्द्र अग्रवाल, गोपाल नाडार, पत्रकार सुशील कुमार पांडेय, पी.पी. पांडेय, संतोष जैसवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने स्व. आर.आर. सिंह की द्वितीय पुण्य स्मरण दिवस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन चढ़ाए।