मुंबई: मुलुंड में पुष्प प्रदर्शनी में उमड़े लोग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रविवार को होगा समापन
मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी मुंबई मनपा के उद्यान विभाग परिमंडल 5 और 6 द्वारा मुलुंड पूर्व के डॉ. चिंतामनराव देशमुख गार्डन में पेड़ों, फलों और फूलों की 8वीं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन मुलुंड के विधायक मिहिर कोटेचा के हाथों किया गया। इस अवसर पर टी वॉर्ड के सहायक मनपा आयुक्त अजय पाटणे, पूर्व नगरसेवक नंदकुमार वैती, पूर्व नगरसेविका सविता कांबले, उप उद्यान अधीक्षक परिमंडल 6 के साहेब राव गावित, परिमंडल 5 के प्रशांत मोरे, मुंबई मनपा उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी, मनपा टी वार्ड उद्यान विभाग के सहायक उप अधीक्षक जगदीश भोईर के अलावा मनपा उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
पौधों के प्रति आकर्षण पौधों के प्रति लोगों को हर साल की तरह इस साल भी बहुत अलग थीम चुनी गई है। महाराष्ट्र की विशेषताएं मुख्य रूप से महाराष्ट्र का राज्य फूल, महाराष्ट्र का राज्य पशु, बाघ, महाराष्ट्र का राज्य फल है। इस पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फूल, विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फलों के पेड़ और विभिन्न प्रकार के फूलों की व्यवस्था की गई है। यह पुष्प प्रदर्शनी दो दिन 10 और 11 फरवरी को आयोजित की गई है। आयोजकों ने पर्यावरण प्रेमियों से इसका लुत्फ उठाने की अपील की गई है।