अयोध्या, काशी को जोड़ेगा जौनपुर का धर्म पथ | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

 3405 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

जौनपुर। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को जौनपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह अयोध्या, वाराणसी और मिर्जापुर को जोड़ने वाले धर्मपथ की नींव रखेंगे। यह धर्मपथ जौनपुर में बनाया जा रहा है। इसकी लागत 3405 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। हौज से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक व पूर्वांचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इस मार्ग का निर्माण खुद मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट हाईवे) कराएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135-ए के तहत जौनपुर से अकबरपुर मार्ग पर फोरलेन बनाया जाएगा। इसके तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय के देवकली से शाहगंज सीमा तक जिले में 31 किमी सड़क बनाई जाएगी। यह काम पैकेज-2 के तहत किया जाएगा। इसके लिए 1511 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें एक हजार 31 करोड़ रुपये से सड़क तो 480 करोड़ रुपये से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 81 गांवों के करीब एक हजार काश्तकारों की भूमि ली जाएगी। वहीं पैकेज-1 के तहत सिरकोनी के हौज से होते हुए पूर्वांचल तक फोरलेन सड़क जाएगी। यह मार्ग 1894 करोड़ की लागत से बनेगी। यह 29 किमी सड़क 55 गांवों से होकर गुजरेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोनों मार्गों का शिलान्यास करेंगे।

दोनों मार्गों पर होंगे 5 आरओबी

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से बनाई जाने इन सड़कों पर कुल 5 आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) बनाए जाएंगे। इसमें पैकेज वन के तहत बनाई जा रही हौज से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक की सड़क में 3 आरओबी होंगे। वहीं पैकेज 2 के तहत बनाई जा रही देवकली से शाहगंज तक की सड़क पर दो आरओबी बनेंगे। रेलवे प्रशासन को इसके निर्माण का खाका तैयार करने को कहा गया है।

सड़क किनारे दिखेगी हरियाली, लगेंगी आधुनिक लाइटें

दोनों ही मार्गों को फोरलेन बनाया जाएगा। दोनों ही सड़कें 26-26 मीटर चौड़ी होंगी। इन मार्गों पर दोनों ओर छायादार पेड़ होंगे। सड़क निर्माण के साथ ही पौधरोपण भी किया जाएगा। राजस्व विभाग की ओर से वन विभाग को 15 हेक्टेयर जमीन आरक्षित की जाएगी। प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए एलईडी युक्त विक्टोरिया लाइटें भी लगाई जाएंगी।

परियोजना एक नजर में

सड़क का नाम (धर्म पथ) - हौज से पूविवि और देवकली से शाहगंज

सड़क की लंबाई - 29 किमी और 31 किमी

परियोजना की लागत - 1894 करोड़ और 1511 करोड़

कुल गांवों से जमीन का अधिग्रहण - 55 और 81

सीआरओ गणेश प्रसाद बताते हैं कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के देवकली से शाहगंज की सीमा तक पैकेज2 के तहत फोरलेन बनाया जाएगा। इसके तहत जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। यह मार्ग सीधे मिर्जापुर से अयोध्या के लिए जोड़ेगा।

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ