जौनपुर: लोकतंत्र की रक्षा के लिए करना होगा संघर्ष:अरुण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तरीय हुई संवाद कार्यशाला
सुजानगंज जौनपुर। भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे लगातार हमलो के कारण देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निरंकुश सरकार से लड़ना होगा। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अरु ण विद्यार्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो गई है, सत्ता का दुरपयोग किया जा रहा है। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद और अपराध चरम पर पहुंच गया है, इस सरकार में महिलाऐ सुरक्षित नहीं है, बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस नेता डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हो कर कार्य करें, सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। मछलीशहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ कैलाश नाथ पाल, महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार के महासचिव अनिल आज़ाद, जय प्रकाश मिश्रा आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह व संचालन मुंगराबादशाहपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष धीरज उपाध्याय ने किया।
![]() |
Advt. |