नया सवेरा नेटवर्क
यज्ञ, हवन के साथ हुआ सुंदरकांड का पाठ
बक्शा जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के कौली गांव में स्थित कौले·ार महादेव मन्दिर का स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के दौरान पण्डित आशुतोष मिश्रा द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया। मुख्य यजमान मनोज कुमार सिंह व ममता सिंह द्वारा कौले·ार महादेव शिवलिंग का पूजन विधि-विधान से कराया गया। पूजन पश्चात हवन कुंड पहुँच मंत्रोच्चार के बीच दर्जनों भक्तों ने आहुति देते हुए हवन पूजन किया गया। आरती के बाद भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। मन्दिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शाम तक भण्डारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भोलेनाथ सिंह, रामआसरे सिंह, लाडू लाला, वीरेन्द्र सिंह, मुख्य पुजारी मौनी बाबा, संजय सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, शिवम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
0 टिप्पणियाँ