नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। बुजुर्ग महिला के दाह संस्कार के लिए गए सोनबरसा रसड़ा निवासी युवक की ट्रैक्टर से गिरकर हुई मौत के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया। सोनबरसा रसड़ा निवासी भोभल राजभर का 26 वर्षीय पुत्र सुनील पड़ोसी बुजुर्ग महिला बसंता देवी का दाह संस्कार करने औड़हिार घाट पर शुक्रवार शाम गया था जहां से वापस आते समय खानपुर थानाक्षेत्र के घोघवा गांव के पास ट्रैक्टर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां पिता सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवक का दाह संस्कार कर दिया गया।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ