जौनपुर: ट्रैक्टर एजेंसी पर खड़ी बोलेरो को चोरों ने किया पार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। स्थानीय चौराहे के बगल पिलकिछा मार्ग पर बजरंग ट्रैक्टर एजेंसी पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को शुक्रवार की रात चोरों ने पार कर दिया। जिसकी जानकारी एजेंसी संचालक को दूसरे दिन सुबह हुई। पीडि़त ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस एजेंसी व अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। एजेंसी संचालक काजी शाहपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र यादव का आरोप है कि शुक्रवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के चौबाहा भगासा गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी ने एजेंसी से नया ट्रैक्टर खरीदा था। समझौते के तहत उसने बदले में पैसा न देकर अपनी बोलेरो गाड़ी प्रेमचंद्र को देकर ट्रैक्टर अपने घर ले गया। रोज की तरह रात लगभग दस बजे एजेंसी का शटर बंद कर सभी कर्मचारी अपने घर चले गए। रात में अज्ञात चोरों ने बाहर खड़े वाहन को निशाना बना दिया।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |