शाहगंज : सफाई करके मनाई बाबा हरदेव सिंह की जयंती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने बाबा हरदेव सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को सघन स्वच्छता अभियान चलाया। पश्चिमी कौड़ियां मोहल्ला स्थित पक्का पोखरा पर संत निरंकारी मिशन के अनुयायी बड़ी संख्या में जुटे और कुदाल, झाड़ू, खुरपी लेकर साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं में महिलाओं की तादाद भी काफी रही। संत निरंकारी मिशन के मुखी धर्मेंद्र मोदनवाल ने बताया कि मंडल द्वारा सफाई अभियान को चलाने का निर्देश मिला था। उन्होंने कहा कि नगर के पुराने जलाशयों में गिना जाने वाला पक्का पोखरा बुरी हालत में है। इसी वजह से इस अभियान के लिए इसे चुना गया। मुख्य अतिथि सभासद अब्दुल्लाह राईन रहे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए जलाशयों का स्वच्छ रहना और लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। मिशन के स्थानीय इंचार्ज अशोक सिंह, सेवादल के मनोज कुमार समेत दर्जनों पुरुष और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खुटहन संवाददाता के अनुसार संत निरंकारी मिशन द्वारा पिलकिछा गोमती नदी पर रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई किया गया। सदगुरु माता स्वदिक्षा जी महाराज के आदेशानुसार रविवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक गोमती नदी की सफाई, मंदिर परिसर की सफाई एवं मंदिर परिसर की धुलाई नि:स्वार्थ सेवा भाव से चल रहा है। यह अभियान पूरे भारत के अलावा अन्य देशों में भी चल रहा है। इस मौके पर कृष्णा श्रीवास्तव, सेवालाल, सुमन, महेंद्र, शिव शंकर सेठ, आदि लोग मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |