पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, हादसे में 8 लोगों की मौत, कई अन्य घाय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विरुधुनगर । तमिलनाडु के विरुधुनगर में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। प्राथमिक जांच के मुताबिक, मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना वेम्बकोट्टई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक स्थान में हुई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |