मनिन्द्र मोहन ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की ली शपथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने मंगलवार को यहां मुख्य न्यायाधीश के रुप में शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में सायं चार बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, कई मंत्री, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
उल्लेखनीय है न्यायमूर्ति श्रीवास्तव पूर्व में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में नियुक्त थे और 18 अक्टूबर 2021 को उनका तबादला राजस्थान उच्च न्यायालय हुआ था। मार्च 2022 में न्यायालय के मुख्यन्यायाधीश जस्टिस अकील कुरैशी के सेवानिवृत्त होने पर न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को मुख्य न्यायाधीश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।