लखनऊ: उप मुख्यमंत्री ने वकीलों संग चाय पर चर्चा की | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को सदर तहसील परिसर में लखनऊ बार एसोसिएशन शाखा कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कर उनका उत्साह बढ़ाया। यहां उन्होंने एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को तहसील मुख्यालय में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए पर्याप्त चैम्बर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
कहा कि यहां आने वाले वादकारियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां लखनऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय ने उप मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न (श्री राम दरबार) भेंट कर आभार जताया। यहां एसोसिएशन संयुक्त मंत्री रत्नाकर नाथ द्विवेदी, सदस्य मयंक पाण्डेय आदि रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Ad |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh