जौनपुर: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव का सम्मान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा बदलापुर तहसील में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उप जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव का सम्मान किया गया। डॉ ज्ञान प्रकाश यादव इस समय जनपद की तीन तहसीलों बदलापुर मछली शहर तथा सदर में न्यायिक उप जिलाधिकारी का काम देख रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी अलका पांडे भी  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं, जो ज्ञानस्थली क्लासेस के माध्यम से देशभर में नेट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का निशुल्क ऑनलाइन मार्गदर्शन करती हैं। 

उनके इस नेक काम में डॉ.ज्ञान प्रकाश यादव भी हाथ बटाते हैं।  दोनों लोगों को शिक्षा तथा सेवा के क्षेत्र में ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। देशभर के करीब 25 हजार विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास से लाभान्वित हो चुके हैं। समरस फाउंडेशन के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मुंबई महानगरपालिका के पूर्व शिक्षण अधिकारी अशोक मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, समाजसेवी राजेंद्र सिंह और एड जयप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ