जौनपुर जिलाधिकारी ने झाड़ू लगाकर की सफाई अभियान की शुरुआत | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। जौनपुर के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा शुक्रवार देर रात रात्रिकालीन सफाई अभियान की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी ने चहारसू चौराहे पर झाड़ू लगाकर सफाई, स्वच्छता अभियान की शुरुआत किया। जिलाधिकारी ने बताया कि नियमित रूप से रात में सफाई की जाएगी।
उन्होंने रोडवेज परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, ओलन्दगंज, सद्भावना पुल, चहारसू चौराहा, रेलवे स्टेशनो, सब्जी मंडी सहित नगर के प्रमुख चौराहों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर नियमित रूप से साफ-सफाई के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर पवन कुमार को दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि व्यापारियों, आमजन को अच्छी सुविधाएं मिले, गंदगी से निजात मिले, नगर पालिका व ग्राम पंचायत में साफ-सफाई रहेगी तो बीमारियों का प्रसार भी कम होगा।
![]() |
Advt. |
![]() |
Ad |