जौनपुर: गौरवपूर्ण राष्ट्र का निर्माण ही आरएसएस का लक्ष्य: रजत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक। राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय पथ संचलन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक रजत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता राष्ट्र को प्रथम मानता है वह राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।हिंदू समाज को एकजुट करते हुए गौरवपूर्ण राष्ट्र का निर्माण ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि 1925 में डॉ. केशव राम बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। बताया कि मनुष्य तीन प्रकार के होते हैं। नरपशु,नरपिशाच व नरोत्तम। नरपशु वे होते हैं जो अपने लिए कार्य करते हैं। नरपिशाच वे होते हैं जो दूसरों का छीन कर खाते हैं और नरोत्तम वे होते हैं जो अपने के साथ साथ समाज,देश व राष्ट्र के कल्याण के लिए सोचता और करता है।
डॉ. हेडगेवार नरोत्तम थे। वह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयं सेवी संगठन बन गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने इंटर कॉलेज से बाजार के गाजीपुर रोड, पुरानी बाजार रोड व वाराणसी रोड तक पथ संचलन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्लाइंग अफसर मंगला प्रसाद सिंह व संचालन अभिषेक ने किया।
इस अवसर पर सामाजिक समरसता प्रमुख ऋषिकेश त्रिपाठी, ग्राम विकास प्रमुख रामप्यारे,खंड कार्यवाह अभय नारायण,जिला खंड संचालक शैलेंद्र चौबे,सह खंड संचालक सुधीर,सह खंड कार्यवाह रितेश,खंड बौद्धिक विनोद,अशोक,अरु ण,विकास, विनय, संजय सहित अन्य लोग थे।