14 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने को गोरखपुर तैयार | #NayaSaveraNetwork

@ नया सवेरा नेटवर्क

गोरखपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-4.0) में गोरखपुर करीब 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के किए तैयार है। इसके जरिये करीब 50 हजार लोगों को नौकरी व रोजगार की गारंटी भी सुनिश्चित होगी। जीबीसी में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) सर्वाधिक, 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देगा। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जीबीसी में जिले से 15 विभागों को प्राप्त 290 प्रस्तावों के जरिये 13776 करोड़ रुपये का निवेश मूर्तमान होगा।

 इनसे 49979 लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित होगा। इसमें सर्वाधिक भागीदारी गीडा की होगी। गीडा में 153 निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने जा रहे हैं। इन प्रस्तावों से 8751 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 28068 लोगों को रोजगार मिलेगा। एमएसएमई विभाग इसे मिले 1174 करोड़ रुपये के 1174 निवेश प्रस्तावों को साकार कर 5864 लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था करेगा। जबकि हाउसिंग सेक्टर में 2030 करोड़ रुपये के निवेश से 5552 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसी तरह पर्यटन क्षेत्र के लिए 713 करोड़ रुपये, हैंडलूम उद्योग के क्षेत्र में 507 करोड़ रुपये, मेडिकल एंड हेल्थ सेक्टर के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश जीबीसी में क्रियाशील होने को तैयार है। 

14 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने को गोरखपुर तैयार  | #NayaSaveraNetwork

  • गोरखपुर में जीबीसी की ऐसी है तैयारी

क्षेत्र/विभाग           निवेश     रोजगार

गीडा                    8751    28068

हाउसिंग                2030     5552

एमएसएमई            1174     5864

पर्यटन                    713     1568

हैंडलूम                   507     4270

मेडिकल एंड हेल्थ     200     1200

हॉर्टिकल्चर              113       691

सहकारिता                71       960

डेयरी                       65        67

वन विभाग                55       400

चिकित्सा शिक्षा          33       225

यूपीसीडा                 30       900

तकनीकी शिक्षा         30       199

मत्स्य पालन             02         15

पशुपालन                 02       –

कुल                 13776     49979


  • 129 जाएंगे लखनऊ, 160 शामिल होने जिले के समारोह में

19 फरवरी को प्रदेश की राजधानी में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले 129 निवेशक/उद्यमी लखनऊ के मुख्य समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। जबकि जिले स्तर पर होने वाले समारोह में 160 उद्यमी शामिल होंगे।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें