सीएम के मीडिया कॉ-ऑर्डिनेटर आनंद शर्मा ने संभाला पदभार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नवनियुक्त मीडिया कॉ-ऑर्डिनेटर एडवोकेट आनंद शर्मा ने बुधवार को यहां अपना पदभार संभाल लिया। श्री शर्मा ने सायं शासन सचिवालय में पूजा पाइ एवं मंत्रोच्चार के साथ अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डीआईपीआर कमिश्नर सुनील शर्मा, जन समन्वय सतीश सरीन एवं पत्रकारों आदि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री आनंद शर्मा की पत्नी, पुत्री, बड़े भाई एवं अन्य परिवारजन भी मौजूद थे।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |