सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री ने दी छत्रपति शिवाजी महाराज को जयंती पर श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने सोमवार को पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। महान मराठा योद्धा राजा का जन्म 1630 में जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी में हुआ था।
शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने इस अवसर पर किले में ‘पालना समारोह’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। श्रद्धांजलि देने के लिए दिन भर शिवाजी के अनुयायियों के बड़ी संख्या में एकत्रित होने की उम्मीद है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की धूम पुरे महारष्ट्र में देखी जा रही है, हर जगह उत्सव का माहौल है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |