हिमाचल में बारिश-हिमपात के आसार, अलर्ट जारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य में चार दिन बारिश-हिमपात का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 17 फरवरी की शाम से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 17 फरवरी की रात से वर्षा गतिविधि की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। आगामी 18 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के अधिकतम भागों में बारिश-हिमपात के आसार हैं। विभाग के अनुसार 17 से 21 फरवरी रात तक राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
![]() |
Advt. |