नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शासन द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावास का वर्चुअल शिलान्यास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ० वीरेन्द्र कुमार ने ग्राम पदुमपुर विकास खण्ड करंजाकला में किया जहां स्थानीय स्तर पर राज्यमन्त्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में विकास खण्ड करंजाकला के प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने किया। इस अवसर पर सीनियर कोआर्डिनेटर रितिका मदान, अधिशाषी अभियन्ता यू०एन० कुशवाहा, यू०पी० सिडको जौनपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नीरज पटेल, सहायक योजना प्रबन्धक राकेश सिह, खण्ड विकास अधिकारी करंजाकला, बाल विकास परियोजना आधिकारी करंजाकला, ग्राम प्रधान पदुमपुर अकुल मौर्य, पूर्व प्रधान रामसूरत उर्फ तेजू मौर्य, राजेश मौर्य, परमानन्द मौर्य, धनई मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
|
AD
|
|
Ad |
|
Ad |
0 टिप्पणियाँ