BREAKING

दिल्ली में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल रहा: अरविंद केजरीवाल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल रहा और वह इस बार भी आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने में असफल रही। श्री केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव रखते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा के लोगों ने उनकी पार्टी के दो विधायकों से कहा कि थोड़े दिनों में मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। भाजपा के लोगों ने कहा, “पहले से ही हमने आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों से संपर्क कर लिया है और वह आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आने के लिए मान गए हैं। इसके अलावा अभी और विधायकों से भी संपर्क कर रहे हैं।”




श्री केजरीवाल ने कहा कि विधायकों ने बताया कि भाजपा के लोगों ने उन्हें 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की लेकिन दोनों विधायकों ने भाजपा की पेशकश अस्वीकार कर दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पार्टी एक-एक कर अपने सभी विधायकों से संपर्क किया तो पता चला कि 21 तो नहीं, लेकिन भाजपा वालों ने सात विधायकों से संपर्क किया था। आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने के लिए ये लोग पिछले कुछ सालों में कई बार ऑपरेशन लोटस चला चुके हैं। इन्होंने एक और ऑपरेशन लोटस करने की कोशिश की, लेकिन पार्टी के सभी विधायकों ने उन्हें साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि तथाकथित शराब घोटाला, कोई घोटाला नहीं है, इन्हें कोई जांच नहीं करनी है। हम सभी देख रहे हैं कि ये लोग दूसरे राज्यों में केवल झूठे केस करके विपक्षी दलों को तोड़कर उनकी सरकारें गिरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को पता है कि ये लोग अपनी पूरी जिंदगी भी लगा देंगे तब भी दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकते इसलिए ये किसी भी तरह से छल कपट करके दिल्ली की सरकार गिराकर अपनी सरकार बनाना चाहते हैं। दिल्ली और देश की जनता को यह दिखाने के लिए कि इनके तमाम प्रयासों के बावजूद हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा, हमारे सारे विधायक आज भी हमारे साथ हैं।



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें