देवरिया में भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
देवरिया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नजर उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने शनिवार को केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर यहां 2024 का चुनावी बिगुल बजा दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा का केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शहर से सटे गौरा में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सांसद श्री त्रिपाठी ने आगामी लोकसभा चुनाव सन्निकट है तथा एक श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब भारी बहुमत के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनायेंगे। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के रूप में हमने प्रभु श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बनाकर ये संदेश दिया है कि भारतीय संकृति के क्षेत्र में हमने अपनी वैभवशाली परंपरा को पुनः स्थापित करने का कार्य किया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |