सर्दी का सितम सहने को रहें तैयार, रोहतांग-कोकसर में हिमपात, रेड अलर्ट जारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शिमला। हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिले रोहतांग और कोकसर में हिमपात शुरू हो गया है। कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कोई 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू सहित लाहौल की अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों कुल्लू और मनाली में बादल छाए हुए हैं। चोटियों पर हिमपात शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट हुई है। जबकि पिछले एक सप्ताह से कुल्लू में काफी अधिक गर्मी महसूस की जा रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से रविवार और सोमवार को प्रदेश में भारी से भारी बारिश और हिमपात का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी हुआ है। रविवार सुबह सिस्सू में बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। सोमवार के लिए हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश और हिमपात का ‘रेड अलर्ट’ जारी हुआ है।
![]() |
Advt. |