मुंबई: कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के साथ: अर्जुन सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने अपने अंधेरी पूर्व स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के प्रति वफादारी के साथ खड़े रहने का आवाहन करते हुए कहा कि कुछ दागदार नेता, मोदी और अमित शाह के डर से पार्टी छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं। लेकिन इसका हश्र उनको आने वाले चुनाव में साफ दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा में जाने से दुखी जरूर है, परंतु उनके पार्टी छोड़कर जाने से, कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

पिछले विधानसभा के चुनाव में भी कई नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में गए थे, वे महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में बुरी तरह से हार गए। अर्जुन सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस के सभी निष्ठावान नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आप हाथ के पंजे को मजबूत करिए और पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के महागठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजई बनाइए। 

श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव मे बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर गए और उनका हश्र बुरा हुआ यहां तक कि वह अपना खुद का विधानसभा नहीं बचा पाए चुनाव हार गए कई पूर्व नेता जो पार्टी बदलकर गए हैं वह वापस आने के फिराक में जुगाड़ लगा रहे हैं। चुनाव नजदीक आने पर आने जाने का सिलसिला लगा रहेगा। कार्यकर्ताओं को इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अर्जुन सिंह ने कहा कि हम कांग्रेसी हैं। मरते दम तक कांग्रेस में ही रहेंगे।


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें