मुंबई के Film City में हादसा, दीवार ढहने से दो लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उपनगर गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास शनिवार शाम एक दीवार ढहने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्यघायल हो गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, यह घटना आरे कॉलोनी रोड पर फिल्म सिटी के गेट नंबर-2 के पास हुई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 60 फुट लंबी और 20 फुट ऊंची एक दीवार ढह गई, जिसके नीचे कम से कम तीन लोग दब गए।
उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले उन्हें बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि उनमें से दो लोगों को एम्बुलेंस के साथ आए चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सिंटू मंडल (32) और जयदेव प्रह्लाद विश्वास (45) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बचाव उपकरण (पीआरटी) किट की मदद से मलबे में तलाश की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां कोई और व्यक्ति तो नहीं दबा है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |