जौनपुर: जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन 15 को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन 15 को | #NayaSaveraNetwork
जनप्रतिनिधियों व रेल प्रशासन के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के जंघई जौनपुर रेलमार्ग पर स्थित जरौना रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की मांग व मुंगराबादशाहपुर में ओवरब्रिाज बनवाने को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने रेलवे प्रशासन को गंभीर चेतावनी देते हुए मछलीशहर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारे लगाए। जंघई से जौनपुर रेल मार्ग पर स्थित जरौना रेलवे स्टेशन पर मुलभुत सुविधाओं की मांग को लेकर घाटमपुर निवासी जज सिंह उर्फ अन्ना के नेतृत्व में दर्जनो सैकड़ो की संख्या में लोगों ने रेल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। लोगो ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी जरौना स्टेशन अपने दुर्दिन पर आंसू बहा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। प्लेटफ़ार्म बहुत ही नीचा है। बुजुर्ग व महिलायें ट्रेन पर चढ़ते उतरते प्राय: गिर जाते हैं। जो रेल यात्रियों के लिए कभी भी घातक सिद्ध हो सकता है। स्टेशन पर पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नही है। आजादी के दशकों बाद आज भी जरौना स्टेशन पर विजली की व्यवस्था नही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्टेशन पर एक भी शौचालय नही है।जिसके अभाव में घर की इज्जत का हवाला देने वाली सरकार की हवा निकल रही है, यहां तक की बैठने तक की व्यवस्था नही है। जज सिंह उर्फ अन्ना ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर इटहरा कोदहू बाईपास पर रेल ओवरब्रिाज बनाने, नीलांचल एक्सप्रेस अर्चना एक्सप्रेस के ठहराव के लिए 15 फरवरी को रेल रोको आंदोलन के साथ धरना प्रदशर््ान किया जायेगा। जरौना के रेल यात्रियों का कहना है कि 15 फरवरी को हम सभी लोग जरौना, कटवार, निभापुर और मुंगराबादशाहपुर में भी रेल रोको आंदोलन करेंगे। 15 फरवरी को जंघई जौनपुर रेलप्रखंड पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी से हड़कम्प मच गया हैं।