BREAKING

महिला ने बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गौतमबुद्धनगर। जिले की एक सोसाइटी में एक महिला ने अपनी छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात बिसरख थाना क्षेत्र में ‘ला रेजिडेंसिया सोसाइटी’ की है। बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा हमें सोसाइटी में एक महिला अपनी छह माह की बच्ची के साथ 16वीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सारिका (33) के रूप में हुई है और आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। 

हालांकि, उन्होंने बच्ची का नाम नहीं बताया। कुमार के अनुसार महिला के भाई ने बताया कि वह काफी समय से बीमारी थी और संभवत: इससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है। एक अन्य घटना में, थाना बिसरख क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी में अपने मालिक के यहां रहने वाली एक घरेलू सहायिका ने कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान स्वामी (20) के रूप में हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें