भाजपा को हराने के लिये होना होगा एकजुट: अखिलेश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में निर्णायक रहने वाली उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को हासिल करने के लिये एकजुटता का परिचय देना होगा।

डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में सोशल मीडिया की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करने की आदी है। संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक 80 सीटें उत्तर प्रदेश में है इसलिए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी बड़ी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के जाल में नहीं फंसना है। सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना होगा।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा का विकसित भारत का दावा झूठा है। भाजपा की 10 साल की सरकार में किसान की आमदनी दोगुनी नहीं हुई। बेरोजगारी भाजपा के लिए मुद्दा नहीं है। महंगाई से सभी त्रस्त हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। बच्चियों तक की सुरक्षा नहीं है। नौजवानों के लिए रोटी-रोजगार की व्यवस्था नहीं है। हर तरफ लूट मची हुई है। थाना-तहसील से लेकर ऊपर तक बिना लेनदेन के कोई काम नहीं हो रहा है। हर तरफ अराजकता है।

उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी पर करोड़ों लोगों का भरोसा है। समाजवादी पीडीए- पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सभी भाजपा सरकार के अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के षिकार हैं। समाजवादी पार्टी इनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पीडीए और इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को सभी 80 सीटों पर पराजित करेगा।


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें