अहमदाबाद दौरे पर सीएम मोहन यादव, पदाधिकारियों संग बैठक इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुजरात के अहमदाबाद प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश की दुग्ध उत्पादन कंपनी सांची और गुजरात की अमूल के बीच संयुक्त सहभागिता की संभावनाओं पर विचार करने के लिए बैठक में हिस्सा लिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने मध्यप्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने एवं डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए इस संयुक्त सहभागिता की सम्भावनाओं पर विचार करने हेतु कल रात हुई विस्तृत बैठक में भाग लिया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |