उल्हासनगर: सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का कार्यक्रम संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
उल्हासनगर। फक्कड़ मण्डली हनुमान मन्दिर, उल्हासनगर 2 के प्रांगण में नव वर्ष 2024 के प्रथम मंगलवार को, मां शारदा मानस सेवा संस्था एवम मां झीनका फाउंडेशन के तत्वाधान में सुन्दरकाण्ड पाठ एवम भजन संध्या का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मां शारदा मानस सेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल जायसवाल और मां झीनका फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि हर महीने में पहला मंगलवार को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयप्रकाश यादव, महेश यादव, शेखर लिंगायत, मनोज पाण्डेय, एड रूद्रमणि पाण्डेय, सुरेश चौहान,अनिल मिश्रा, कमलेश तिवारी, अजय पाण्डेय, संजय जयसवाल, दिनेश किशोरी लाल गुप्ता, मोहन मिश्रा, मुम्बई से संजय दुबे, हीरा हमराही, पूनम सिंह, सीमा उपाध्याय, गिरिजा राय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |