BREAKING

नई पीढ़ी तो बड़ी हाईटेक है....! | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई पीढ़ी तो बड़ी हाईटेक है....!

मित्रों मन की बात बताऊँ....!

वर्तमान में नई पीढ़ी तो,

संदेह के दौर में जी रही है...

सुबूत रखना चाहती है,

समय पर गड़े मुर्दे उखाड़ने को...

इंडाईरेक्टली....!

अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने को....

साथ ही....उनको बताने को...

भूली बिसरी सब कहानी....!

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जुबानी...

ताकि कर सके....!

उनको सबके सामने पानी-पानी....

मन में....इन सबके....!

कुछ अजीब सा कलेश है,

आपस में...बहुत ज्यादा द्वेष है....

एक दूसरे की प्रगति से,

एक दूसरे में रोष है.....

दूसरे का नुकसान ही,

इनको लगता....इनका पारितोष है....

ऐसे में दिखता नहीं कभी इनको,

स्वयं का अपना दोष है.....

अब कैसे बताऊँ मित्रों...!

उद्देश्य....इस नई पीढ़ी का...

हर जतन कर....

बस भरना अपना कोष है....

और...इसके लिए ही...!

इनमें बचा कुछ जोश है....

अब कौन बताए इनको...!

यह तो प्यासे के लिए,

पानी की जगह उपलब्ध ओस है...

जिसको वे सभी मान रहे,

उपाय बेहद ठोस है....

सच बताऊँ मित्रों....!

लगता तो ऐसा है कि....

नई पीढ़ी कर रही,

बड़ी भारी मिस्टेक है....

इनके लिए तो....!

शरीर के सब अंगों से बड़ा,

शायद इनका पेट है....

विकास के इस दौर में,

हर किसी ने बना लिया,

अपना-अपना रेट है...

बिकने के लिए तैयार बैठे हैं सभी,

बस फ़िक्स होनी डेट है....

इधर हम भी....जाने क्यों...?

पी रहे इनका पानी भरपेट हैं...और...

सब कुछ जानते हुए भी....!

जाने क्यों कहते चले जा रहे हैं...

नई पीढ़ी तो बड़ी हाईटेक है...!

नई पीढ़ी तो बड़ी हाईटेक है...!

रचनाकार.... जितेन्द्र कुमार दुबे

अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद --कासगंज


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें