जौनपुर में दिखेगी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भव्यता | #NayaSaveraNetwork


  • वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा शानदार आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भगवान राम की पावन जन्म भूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन को देखते हुए पूरे देश में जगह-जगह दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जौनपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा वरिष्ठ  भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा गोमती नदी के तट पर स्थित गोपी घाट पर  22 जनवरी को शाम 5 बजे से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1,21,111 दीपों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में देश की सुप्रसिद्ध गायिका तृप्ति शाक्य और प्रिया मलिक अपनी मधुर आवाज में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी। लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के जीवन चरित्र का भव्य वर्णन दिखाया जाएगा। ज्ञान प्रकाश सिंह राम भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें