BREAKING

चौकियां धाम: त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम की आकर्षण झाकी की प्रस्तुति देख भावविभोर हुए दर्शक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन देवी गीतों के साथ अद्भुद आलौकिक अकल्पनीय झाकी की प्रस्तुति देख भाव विभोर हुए दर्शक  बुधवार की शाम श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मन्दिर महन्त विवेकानंद पंडा भाजपा नेता, प्रदीप तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष पति राम सूरत मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

जिसमे सर्व प्रथम गायक अंगद राम ओझा ने गणपति वंदना  के साथ सुरु की वही अजय सावरा की आकर्षण झाकी सात कालीदेवी माता का भव्य स्वरूप की प्रस्तुत कर बैठे हुए मुख्य अतिथि मां राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के साथ बैठे हुए सभी लोगो के रोगटे खड़े हो गए। वही पंडाल बैठे हुए सभी दर्शकों ने काली मां का जय जयकारे लगाए वही स्वाति शुक्ला ने रामभजन गाकर पंडाल में बैठे सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

 कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मां राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मंच से संबोधित करते हुए आशीष माली को बताया कि बहुत जल्द जौनपुर से मुंबई के बीच शीतला चौकियां धाम एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी।इस बार सत्रकालीन लोकसभा में रेल मंत्री से मुलाकात कर जौनपुर से मुंबई के लिए रेलगाड़ी के लिए बात करुगा जिससे जनपद वासियों को अपने गृह जनपद स्टेशन से मुंबई के लिए आवागमन हो सके। और जनपद से जुड़े सभी कलाकारो का हर प्रकार की मदद की जाएगी।

इस मौके पर उपस्थित सीताराम नाम शरण महाराज, राधारमण त्रिपाठी, गौरव तिवारी, रविंद्र सिंह, सिद्दू मोदनवाल, अमर जौहरी, अमित माली, मनोज माली, श्याम लाल माली, किन्नर पायल (समाजसेवी) सुजीत मौर्य, कमला प्रशाद मिश्रा, राजेश पंडा, विक्की पंडा, विजय पंडा, चंद्रदेव पंडा, टोनी पंडा, विकास पंडा, सुजीत पंडा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*ग्राम पंचायत अधिकारी कुमार नरेन्द्र की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें