बीएसएफ ने हैरोइन व हथियार बरामद कर दो लोगों को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जालंधर। राष्ट्र विरोधी तत्वों के एक और अवैध प्रयास को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अमृसर के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सीमा पार से ड्रोन से गिराए गए हथियार और हेरोइन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 25-26 जनवरी की मध्यरात्रि को बीएसएफ की विशेष सूचना पर बीएसएफ और एसटीएफ अमृतसर द्वारा जिला गुरदासपुर के गांव डेरीवाल किरण में एक संदिग्ध के घर पर छापा मारा गया। उन्होने बताया कि तलाशी के दौरान, जवानों ने सौ ग्राम हेरोइन के छह छोटे प्लास्टिक डिब्बे और 32 बोर के 14 जीवित कारतूस बरामद किए।

