BREAKING

सिर पर कलश रख यात्रा में शामिल हुईं स्मृति ईरानी | #NayaSaveraNetwork

सिर पर कलश रख यात्रा में शामिल हुईं स्मृति ईरानी  | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

अमेठी। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों में खास उत्साह दिखाई पड़ रहा है।स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अमेठी में कलश यात्रा में राम के रंग में सराबोर नजर आई। वह सिर पर कलश रख कर यात्रा में शामिल हुई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर अमेठी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज राम भक्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज 500 साल के बाद धर्म के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की हम भक्तों से यह अपेक्षा रही होगी हम कलयुग में भी मर्यादा का प्रमाण दे। उन्होंने कहा कि आज इस गौरवशाली क्षण में उनको हम प्रमाण करते हैं। उन राम भक्तों को भी प्रणाम है ,जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति इस लिए दे दी कि अयोध्या में भगवान राम की भव्य मंदिर बन सके। एक भव्य मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो आज उन राम भक्तों का स्वप्न साकार हो रहा है। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे जिसकी मति वैसे उसके कर्म। आज हमारे राम भक्त दीपावली की बात कर रहे हैं। प्रकाश की बात कर रहे हैं। उनकी बात ना करें जो विश्व को अंधेरे के अलावा कुछ न दिया हो ।राम भक्त अपने धर्म का पालन करने के लिए आजाद है। हमारे लिए दिवाली के जैसा दिन है। हमने वह दिन भी देखे हैं जब राम भक्त कहलाना भी राजनीति में अभिशाप मानते थे।

गौरतलब है कि आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में राम भक्त खुशियां मना रहे हैं। पूरा देश राम मय हो गया है।जगह जगह कलश यात्रा, शोभा यात्रा, भजन, भंडारा आयोजित किया जा रहा है।समरोह को नव्य और भव्य बनाने में आम वा खास सभी लोग अपना योग दान दे रहे है।


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें