BREAKING

विराजमान हुए रामलला, पीएम मोदी ने पूर्ण किया प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान | #NayaSaveraNetwork

विराजमान हुए रामलला, पीएम मोदी ने पूर्ण किया प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान   #NayaSaveraNetwork, nayasabera, chakradoot, aapkiummid

नया सवेरा नेटवर्क

अयोध्या। श्रीरामलला सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हो गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैदिक विधि विधान से संकल्प लेते हुए पिछले सात दिन से चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को सम्पूर्ण किया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान मंदिर के गर्भ गृह में प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

विराजमान हुए रामलला, पीएम मोदी ने पूर्ण किया प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान   #NayaSaveraNetwork, nayasabera, chakradoot, aapkiummid
प्राण प्रतिष्ठा पूजा विधि के मुख्य यजमान के रूप में प्रधानमंत्री मंदिर परिसर में लगभग 12.07 बजे प्रवेश किये। वह अपने हांथ में श्रीरामलला को पहनाने के लिए चांदी का छत्र लिए हुए थे। पूजा के पहले प्रधानमंत्री ने गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प लिया। इसके बाद शंख ध्वनि के बीच प्रधानमंत्री के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई। काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्यों ने अनुष्ठान संपन्न कराया।

विराजमान हुए रामलला, पीएम मोदी ने पूर्ण किया प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान   #NayaSaveraNetwork, nayasabera, chakradoot, aapkiummid

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें