सपना मिश्रा का मुम्बई के उपनगर नालासोपारा में हुआ सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुल्तानपुर। मकरसंक्राति की पूर्व संध्या पर रा.सा.सा.व सांसकृतिक न्यास काव्यसृजन ने स्नेह मिलन का आयोजन किया। झी.एस साइंस एकाडमी सालीभद्रा रिजेन्सी नालासोपारा पालघर ईस्ट में आयोजक अरुण दूबे "अविकल" के सानिध्य में अध्यक्षता संस्कृत के विद्वान आचार्य रामव्यास उपाध्याय व संचालन अकवि चंद्रभूषण शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि सुल्तानपुर उप्र से मुम्बई प्रवास पर आईं सपना मिश्रा मंच की गरिमा बढ़ाईं। सरस्वती पूजन विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराये रामव्यास। संस्था की तरफ से सपना मिश्रा का सम्मान शाल रामनामी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ से किया गया। उपस्थित सभी कवियों श्रोताओं का सम्मान रामनामी से किया गया।
संध्या को सफल बनाने में पं. जमदग्निपुरी, लालबहादुर यादव "कमल", अरुण दूबे "अविकल", गुरुप्रसाद गुप्त, अवधेश विश्वकर्मा "नमन", अभय चौरसिया, मुन्ना पाण्डेय, "आत्मिक श्रीधर मिश्र, राम व्यास उपाध्याय, राकुमार वर्मा, सपना मिश्रा, इंदू मिश्रा आदि ने अपनी सशक्त रचनाओं को प्रस्तुत कर योगदान दिया। नगर के गणमान्य जोगेश्वर पाण्डेय, इब्राहिम भाई, डॉ. एसएन दूबे आदि ने इस अनुपमीय सफल संध्या की भूरि भूरि प्रशंसा की। अध्यक्षीय उद्वोधन में आ.रामव्यास जी ने एक अलग ही छटा विखेरी। सभी कवियों की समीक्षा कविता में की और संस्कृत के स्वरचित छंद से सबको मंत्रमुग्ध व राममय कर दिया। अंत में संस्था के संस्थापक प्रवक्ता पं. जमदग्निपुरी ने मकरसंक्राति की बधाई और शुभकामना देते हुए सभी का आभार प्रकट किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर साकीनाका में आयोजित होने वाले आयोजन में सम्मिलित होने के लिये सभी को आमंत्रित भी किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |