मुंबई: बीएमसी स्कूलों की वार्ड स्तरीय नाट्य स्पर्धा संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग, पी/उत्तर विभाग द्वारा आयोजित बालकोत्सव नाट्य स्पर्धा, जनकल्याण नगर, सीबीएससी शाळा, सभागृह मालाड (पश्चिम) में सम्पन्न हुई। उपशिक्षणाधिकारी निसार खान, अधीक्षक मुख्तार शहा, अधीक्षक दीपिका पाटिल, प्रशासकीय अधिकारी निशा यादव तथा विभाग निरीक्षक व प्रशासकीय अधिकारी प्र.पी/उत्तर मीनाक्षी निषाद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग निरीक्षक रामराज पाल ने की।
विशिष्ट अतिथि के रुप में नम्रता गोसावी, आनंद कांबळे, जयपाल मोरे, सविता चव्हाण, इमारत प्रमुख चैताली शहा उपास्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन सीमा तायडे ने किया। ज्योति देसाई संतोष गंगावणे, रतन पाटिल, भूषण सर, दीपक, अमोल आंब्रे का सराहनीय योगदान रहा। गट क्रमांक 1 में प्रथम पुरस्कार मालवणी टाउनशिप हिंदी शाळा क्र.1 मालाड, पश्चिम तथा गट क्रमांक 2 में प्रथम पुरस्कार जनकल्याण नगर, सीबीएससी स्कूल, मालाड पश्चिम को मिला।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |