कांच के 10 हजार कंगन लेकर अयोध्या रवाना हुआ रामरथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
फिरोजाबाद। कांच नगरी फिरोजाबाद के उत्साही चूड़ी व्यवसाईयों ने श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर राम सीता आदि के चित्रों समेत कांच के कंगन तैयार किए गए हैं जिन्हें बुधवार को नगर में एक भव्य राम रथ यात्रा के रूप में अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। विशेष कंगन माता सीता के सुहाग रूपी आशीर्वाद प्रसाद के रूप में महिला श्रद्धालुओं को वितरित किए जाएंगे।
नगर के राधा कृष्ण मंदिर से राम भक्त श्रद्धालुओं और उत्साहित चूड़ी उद्यमियों द्वारा रामरथ यात्रा मुख्य बाजार में निकाली गई। रामरथ पर रामनामी कांच के बनाये गये विशेष प्रकार कंगनो के हजारों वंडल रखे हुए थे। इस राम रथ यात्रा का शुभारंभ विधायक मनीष असीजा आदि के द्वारा किया गया। रामनामी विशेष कंगनो के राम रथ का नगर राम भक्तों द्वारा आरती कर भव्य स्वागत भी किया गया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


