BREAKING

प्रयागराज: पुलिस ने होटल, बस अड्डा और धर्म स्थलों पर बढ़ाई चेकिंग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। पुलिस ने माघ मेला, आगामी त्योहार, 22 जनवरी की तैयारी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार को तीनों जोन के डीसीपी ने होटल, ढाबा, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर गहन चेकिंग कराई। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ता की मदद से रेलवे स्टेशन परिसर, उसके बाहर और होटलों में गहन चेकिंग की। संदिग्धों की तलाशी ली गई।

पुलिस ने स्टेशन के बाहर सभी होटलों में चेकिंग की। होटल में रुकने वालों की आईडी देखी गई। होटल मैनेजर से सभी रजिस्टर मांग कर पुलिसकर्मियों ने चेक दिया। इसी तरह सिविल लाइंस में भी गहन चेकिंग अभियान चला। मॉल से लेकर बस अड्डे तक पुलिस की सक्रियता नजर आई। पार्किंग में भी पुलिस ने जांच की। सीसीटीवी कैमरे से हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर साइबर सेल के अलावा खुफिया एजेंसियां अपनी निगाह बनाये हुए हैं। आपत्तिजनक टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने वालों पर मुकदमा किया जाएगा। इसी तरह गंगानगर और यमुनानगर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने चेकिंग की। वहीं माघ मेला में भी पुलिस ने बम निरोधक दस्ता के साथ ऑपरेशन चलाया।



*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें