पंजाब: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
फगवाड़ा। पंजाब में फगवाड़ा जिले के गोराया में अट्टा नहर के निकट सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और कुछ फासले तक मोटर साइकिल को घसीटते साथ ले गई। मोटरसाइकिल में आग लग गई और चालक और सहयात्री क्रमश: राजिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी की मौके पर ही मौत हो गई।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


