भोजपुरी फिल्म जॉन जानी जनार्दन फर्स्ट लुक आउट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उरीयल मोशन पिक्चर के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'जॉन जानी जनार्दन' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म जॉन जानी जर्नादन एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग सोनभद्र में की गई है। फिल्म में सात गाने है। अब यह फिल्म बनकर तैयार है जल्द ही प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म जॉन जानी जर्नादनके निर्मता जनार्दन प्रशाद यादव ,निर्देशक इंद्रजीत सिंह पाजी ,संगीतकार सावन कुमार ,गीतकार पिंटू गिरी अजित मंडल ,संतोष उत्पति ,लेखक सच्चिदानंद कवच ,छायांकन रमेश कुमार ,डांस अशोक मइती,सह निर्माता दया शंकर पाल हैं। इस फिल्म में इंद्रजीत सिंह 'पाजी',विशाल गंगन ,शीत गोविन्द ,पलक तिवारी ,खुशबू विश्वकर्मा,श्रेया चौरसिया ,संजना सिल्क ,चंदन सिंह और गिरीश शर्मा है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Entertainment
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent



