प्रयागराज: माघ मेला में वन अनुसंधान केंद्र के शिविर का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। वन अनुसंधान केंद्र की ओर से माघ मेला क्षेत्र में वानिकी प्रसार के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को केन्द्र के प्रमुख डॉ संजय सिंह ने केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाने के साथ की। 

डॉ. संजय सिंह ने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस शिविर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की उन्नत वानिकी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। शिविर में कृषि वानिकी, पौधरोपण, भूमि सुधार एवं पर्यावरण संरक्षण की विभिन्न तकनीकों से लोगों को अवगत कराने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। डॉ. अनीता तोमर ने कृषि वानिकी अपनाने पर बल दिया।

 वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कुमुद दुबे ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में मीलिया डूबिया की उपयोगिता पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम समन्वयक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक आलोक यादव ने उत्तर प्रदेश में उगाये जाने योग्य उपयोगी औषधीय, पौधों तथा बांस की विभिन्न प्रजातियों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने कृषि वानिकी में गम्हार एवं युकेलिप्टस पर चर्चा की। उद्घाटन सत्र में केन्द्र के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ एसडी शुक्ला, रतन गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें