BREAKING

प्रयागराज: विश्व हिंदी दिवस पर रचनाकारों को किया गया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर बुधवार को नारी गुरुकुल और शहर समता विचार मंच की ओर से जिला पंचायत सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केसरी देवी पटेल, विशिष्ट अतिथि अभिलाषा गुप्ता, डॉ. मंजू सिंह, प्रो. विमला व्यास, पुष्पा श्रीवास्तव और रंजना गुलाटी ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने महिला रचनाकारों और कलाकारों को विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में बिहार के कवि ओंकार शर्मा, सरोज ढींगरा, उर्मिला शर्मा, डॉ. रंजना त्रिपाठी, शानू केसरवानी, डॉ. कामिनी श्रीवास्तव, स्वाति निरखी, आशुतोष श्रीवास्तव, शिव त्रिपाठी, डॉ. आकांक्षा पाल, सादिया बानो, गौरी ओझा, रश्मि सिंह, शिवांगी यादव, ज्योति शालिनी और प्रशांत वर्मा शामिल रहे। इस मौके पर कवयित्री विभा श्रीवास्तव की पुस्तक विवांजलि और कवयित्री स्नेह सुधा की पुस्तक प्रणय गीत का विमोचन किया गया। इस मौके पर डॉ. कल्पना वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, जया मोहन, महिमा त्रिपाठी, मनीषा श्रीवास्तव आदि कवियत्रियों ने काव्य पाठ किया। संयोजन रचना सक्सेना ने किया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश मिश्र रहे। अध्यक्षता उमेश श्रीवास्तव ने किया।


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें