प्रयागराज: भूमि पूजन के साथ दशाश्वमेध घाट का निर्माण शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। लंबे इंतजार के बाद गंगा किनारे दशाश्वमेध घाट का निर्माण भी शुरू हो गया। सोमवार को घाट पर फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने इसके लिए भूमि पूजन किया। सांसद ने कहा कि महाकुम्भ-2025 के मद्देनजर सरकार घाटों को पक्का बना रही है। दशाश्वमेध घाट पक्का बनने के बाद यहां गंगा में डुबकी लगाने वालों को परेशानी नहीं होगी।
सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि दशाश्वमेध घाट का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद जमीन का समतलीकरण शुरू हुआ है। महेवा घाट का भी निर्माण शीघ्र शुरू होगा। भूमि पूजन समारोह में पार्षद अनुपम पांडेय, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ कुमार सिंह अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) बृजेश कुमार, भूपेंद्र पांडेय आजि मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |