नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय नगर के बहोरिकपुर मोहल्ले में स्थित श्री मनोकामना सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मन्दिर परिसर में रविवार को धर्म स्थल सफाई अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि एवं ईओ अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में बृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कपिल मुनि ने कहा की शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में धर्म स्थल विशेष साफ-सफाई अभियान के तहत अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी के साथ नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा समूचे मन्दिर परिसर एवं प्रांगण की साफ-सफाई की गयी। उन्होंने कहा कि आगामी 22 जनवरी को प्रधानमन्त्री द्वारा की गयी घोषणा के क्रम में नगर क्षेत्र में स्थित समस्त मन्दिरों की विशेष साफ-सफाई कर उस पर भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक संध्या एवं दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समस्त नगरवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील किया। इस मौके पर रामानंद शुक्ला, शिवानन्द वास्को, ओंकारनाथ मिश्रा, ज्ञान प्रकाश, भरत लाल,होरीलाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
 |
AD
|
 |
| Ad |
 |
AD
|