जौनपुर: शासन के निर्देश पर मंदिर परिसर में चला सफाई अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने की सफाई
मछलीशहर जौनपुर। शासन के निर्देश पर क्षेत्र के प्रमुख मंदिर परिसर में ब्लॉक के सफाई कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। एडीओ पंचायत के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम ने मंदिर परिसर में सफाई की। ब्लॉक के शोभनाथ मंदिर जमालपुर,घसीटानाथ मंदिर बरईपार,राम जानकी मंदिर तिलौरा में सफाई अभियान चलाया गया। उक्त मंदिर में परिसर की सफाई के लिए 20-20 सफाई कर्मियों की टोली बनाई गई थी। शोभनाथ मंदिर परिसर में स्वयं एडीओ पंचायत राम निहार ने भी झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। उन्होने बताया कि राजापुर पकड़ी न्याय पंचायत के शोभनाथ मंदिर, तिलौरा न्याय पंचायत में राम जानकी मंदिर और बरईपार के चक घसीटा मंदिर में 20- 20 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा प्रत्येक गांव में मंदिर की सफाई के लिए संबंधित गांव के सफाई कर्मी को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की भी व्यवस्था की जा रही है। तिलौरा में भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और सफाई कार्य कर रहे सफाई कर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
![]() |
Ad |
![]() |
AD |
![]() |
Ad |