जौनपुर: आरएसएस ने लगाया बाल शिविर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर में बाल शिविर का आयोजन रामनाथ महाविद्यालय ईसापुर में हुआ जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के 120 बाल स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए विभाग प्रचारक अजीत ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं बच्चों के मन में राम है राम के चरित्र को बच्चे चरितार्थ कर राष्ट्र भावना से ओत प्रोत हो यही शिविर का उद्देश्य है। समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक रजत ने कहा कि यह शिविर बच्चों के अंदर अनुशासन, भारतीय संस्कार और राष्ट्र भावना जागृत करेगी।
कार्यक्रम में जिला संघ चालक डॉ. सुभाष सिंह, नगर सह संघचालक अरु णनगर प्रचारक मंगले·ारम,डॉ.राजीव त्रिपाठी, आनंद, अमित, अनिल, अनिकेत, शक्ति, सूर्या, अजय, ऐ·ार्या जिला विभाग प्रांत आदि से लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |




